कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। पूर्वी प्रखंड में गुरुवार को महिसोट पंचायत सरकार भवन परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जन संवाद कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने का अपील किया।
जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ किशोर कुमार ने सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सरकार की योजनाओं का जानकारी देना है ताकि लोग इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सड़क, बिजली, पानी,शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के सभी वार्डों में सोलर लाइट लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पहले गांवों को खुले में शौच मुक्त किया गया है।अब स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव एवं स्वस्थ्य गांव के अन्तर्गत गांवों को कचरा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है।
इसके लिए सभी परिवारों को सुखा तथा गिला कचरा को अलग अलग रखने के लिए एक एक हरा एवं नीला डस्टबिन दिया जाता है। इन कचरों को संग्रहित कर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई पर लाकर उसे वैज्ञानिक तरीके निष्पादित किया जाता है। उन्होंने कहा कि गांव कचरा मुक्त होने से लोग स्वस्थ्य रहेगा।
उनके आने वाले पीढ़ी भी स्वस्थ्य होगा। इस अभियान में सभी को मिलकर अपने गांव को साफ एवं स्वच्छ रखना चाहिएन।
इससे पहले, प्रमुख बिजल पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख बिजल पासवान बीडीओ किशोर कुमार,सीओ किशोर कुमार तथा उप प्रमुख ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर पीएचसी कुशेश्वरस्थन के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 भगवान दास ने मुख्यमंत्री सहायता कोष योजना के तहत असाध्य रोगों के लिए दिए जाने वाले आर्थिक मदद के लिए विहित प्रक्रिया से लोगों को अवगत कराया।
साथ ही जननी बाल सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना,टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के जानकारी दिया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने राशनकार्डधारी को उपलब्ध कराई जा रही खाद्यान्न एवं नये राशन कार्ड बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए।
उन्होंने लोगों को जनवितरण प्रणाली के दुकान से खाद्यान्न के वितरण में अनियमितता करते हैं तो इसकी शिकायत प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में दे। संबंधित विक्रेता पर कार्रवाई किया जाएगा।
कृषि पदाधिकारी ने मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले बीज के संबंध में जानकारी दिया। साथ ही कृषि यंत्रीकरण के अन्तर्गत 108 प्रकार के कृषि यंत्र पर मिलने वाले अनुदान के बारे में जानकारी दिया।
बीपीआरओ ने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण तथा इसके अन्तर्गत ग्राम पंचायत की भूमिका और गांव के विकास से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण के सुरक्षा को लेकर जल जीवन हरियाली योजना काफी महत्वपूर्ण है।
इस योजना के तहत पोखर निर्माण, वृक्षारोपण जैसे कार्य करने के लिए सरकार आर्थिक रूप से मदद करता है। उन्होंने लोगों से इसका लाभ उठाने का अपील किया। सीओ अखिलेश कुमार ने लोगों से अपने जमाबंदी को आधार से जोड़ने का अपील किया। धन्यवाद ज्ञापन पंचायत के मुखिया राजेश पासवान ने की।