Madhubani, के बेनीपट्टी से आंदोलन का बड़ा बिगुल, फिर आंदोलन पर जाएंगी सेविका-सहायिका, 29 से आंगनबाड़ी केंद्रों पर झूलेंगे ताले

spot_img

Published:

spot_img

देशज टाइम्स फोटो : बेनीपट्टी में बैठक में मौजूद सेविका सहायिका व अन्य

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन बेनीपट्टी इकाई की बैठक जिला महासचिव शबनम झा की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना कार्यालय के निकट बगीचा में हुईं। जिसमें काफी संख्या में सेविका एवं सहायिका शामिल हुईं।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव ने कहा कि राज्य और केन्द्र की सरकार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के प्रति भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रही है। जिसे अब सहन नही किया जायेगा।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

जिला परियोजना से लेकर राज्य भर की सभी सेविका-सहायिकाओं का जीवन सरकार के गलत नीतियों के कारण दूभर हो गया है। इसीलिए इसबार सेविका-सहायिकाएं आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। सरकार खुद ही के द्वारा बनाये गये श्रम कानून के विपरीत सेविका-सहायिकाओं को न्यूनतम मजदूरी दर से भी कम राशि पर काम करवाती है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने दल के चुनावी घोषणा पत्र में सेविका-सहायिकाओं के मेहनत के फलस्वरूप महागठबन्धन के रूप में सरकार बनाने में सफल हुए। सरकार बनने के एक साल बीत जाने के बाद भी इन्होने अपने वायदे को पूरा नही किया। जिसके फलस्वरूप सेविका-सहायिकाओं को मजबूर होकर वादा खिलाफी के खिलाफ एक जुट होकर आन्दोलन पर जाना पड़ा है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

इस बार बिहार की सभी सेविका -सहायिकायें एक जुट होकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। “करो या मरो” के नारों के साथ सेविका-सहायिका अपने वाजिब मांगों के साथ मांगें माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अपने अपने केंद्रों में ताला जड़ आन्दोलनरत रहेगी।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

बिहार सरकार को कुम्भ करणी नींद से जगाने हेतु आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए सूबे की सेविका कमर कस ली है। 29 सितंबर से अपने चट्टानी एकता को प्रदर्शित करने हुए बिहार के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में ताला जड़ दिया जायेगा। कोई भी कार्य सेविका-सहायिका सरकार की नहीं करेगी। सरकार को अन्य राज्यों के भांति अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि तथा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना होगा।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

बैठक में संरक्षक लोकनाथ झा, दिपशिखा, पिंकी कुमारी, सरिता प्रभा, विभा देवी, रिना कुमारी, पुजा कुमारी, मोहसीना खातुन, अनुपमा झा, मो नासीर, संगीता देवी, रेणु देवी, अंजु देवी रामविलास ठाकुर, संजय महतो, गीता देवी, राधा देवी, सुधा देवी, पुनम देवी, विनिता कुमारी, राज कुमार पासवान सहित अन्य मौजूद थें।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]
spot_img

Related articles

Recent articles

error: कॉपी नहीं, शेयर करें