मधुबनी में DM Arvind Kumar Verma, एसपी Sushil Kumar का हुसैनपुर और पड़वा बेलही में जनसंवाद, जीवन में सकारात्मक प्रभाव, जन-सहभागिता पर दिखा जोर

spot_img

Published:

spot_img

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो प्रमुख। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में रहिका प्रखंड के हुसैनपुर स्थित खादी ग्राम उद्योग परिसर एवं जयनगर के पड़वा बेलही पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आमजनों सहित काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

इसके पूर्व डीडीसी विशाल राज ने जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में आम जनता को विस्तार से बताया। योजनाओं का उद्देश्य, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, योजनाओं का आम जनता के जीवन में सकारात्मक प्रभाव तथा जन-सहभागिता पर बारीकी से प्रकाश डाला।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

इस अवसर पर डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ जयनगर एवं रहिका प्रखंड में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

डीएम ने कहा कि आमजन तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाना एवं जनता एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम करना एवं उपस्थित लोगों से उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं की जानकारी अत्यंत जरूरी है। डीएम ने जल संरक्षण पर बल देते हुए लोगो से अपने निजी चापाकलों पर सोख्ता निर्माण, छत वर्षा जल संचयन व्यवस्था स्थापित करने का अपील भी किया।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों की ओर से सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियां शिक्षा क्षेत्र में काफी बढ़ी हैं। शराब बंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है। लिंग भेद में कमी आई है। भ्रूण हत्या पर रोक लगी है। कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है तथा आर्थिक रूप से सबल बनाया है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

डीएम ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना से लोग स्वच्छतायुक्त सुरक्षित आवास होने से सम्मानपूर्वक जीवन बसर कर रहे हैं। प्रखंड में बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

सौर ऊर्जा के उपयोग से गॉवों की गलियाँ को रौशन करने का कार्य किया जा रहा है। हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली-नालियां उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव के तहत ई-रिक्शा, पेडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गांव के सभी वार्डों में किया गया है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

हर घर से कचड़े का उठाव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में सभी का सह्ययोग अपेक्षित है। सोख्ता, जंक्शन चैम्बर एवं नाली आउटलेट के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी उठा रहे हैं।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित युवा में कम्प्यूटर, व्यवहार कौशल एवं भाषा कौशल में गुणात्मक वृद्धि आई है। सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालयों के संचालन में स्त्री शिक्षा के स्तर में संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि लाई है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

सतत जीविकोपार्जन योजना तथा जीविका से परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आई है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

डीएम ने कहा कि शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन, अल्पसंख्यक कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहकारिता, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य,

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

उद्योग, ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, जल संसाधन, पथ निर्माण, परिवहन, पशु एवं मत्स्य संसाधन, गृह, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन विभाग की जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, जल-जीवन-हरियाली अभियान, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम,

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

हर घर नल का जल, मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना, जलवायु अनुकूल खेती सहित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जन-जन को जागरूक किया जा रहा है। जबकि एसपी सुशील कुमार ने पब्लिक एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, डायल 112, महिला हेल्प डेस्क,

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध आदि को लेकर जानकारी दी। एसपी ने कहा कि अपराधमुक्त एवं नशामुक्त मधुबनी को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

उन्होंने कहा कि डायल नंबर 112 का जरूर उपयोग करे। यह 24 घण्टे की सेवा है। इस सेवा के तहत वर्तमान में औसतन 12 मिनट में मधुबनी पुलिस आपकी सहायता के लिए उपलब्ध हो जाती है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

उन्होंने कहा कि जनवरी 2023 से अबतक 1 लाख 90 हजार लीटर देशी-विदेशी शराब जप्त की गई है। साथ ही 335 कुख्यात अपराधियो की गिरफ्तारी भी की गई है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

उक्त कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त विशाल राज, अपर समाहर्ता नरेश झा, सदर एसडीओ अश्वनी कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, सिविलसर्जन, ओएसडी अमेत विक्रम बेनामी, डीटीओ, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में आमजनों ने भाग लिया।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]
spot_img

Related articles

Recent articles

error: कॉपी नहीं, शेयर करें