Madhubani के हरलाखी में गोसाईं घर की निपाई कर रही महिला को लगी पंखे से करंट, मौत पर कोहराम

spot_img

Published:

spot_img

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। करंट की चपेट में आने से महिला कुलदीप ठाकुर की 35 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी की मौत हो गई है। वारदात, थाना क्षेत्र के कान्हरपट्टी गांव की है। हादसा, गुरुवार को करीब दस बजे सुबह की है। पढ़िए पूरी खबर

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

जहां, गोसाईं घर के गोबर व मिट्टी से निपाई कर रही सुमित्रा देवी को करंट लग गई। बताया जाता है कि घर में रखे टेबल पंखे को उठाने के दौरान करंट लगी है। वहीं, मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में सन्नाटा पसरा है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

जानकारी के अनुसार, कान्हरपट्टी गांव में सुमित्रा देवी अपने गोसाईं घर की मिट्टी व गोबर से निपाई कर रही थी। इसी दौरान घर में रखे एक टेबल पंखे को उठाकर अलग रखने की कोशिश में उन्हें करंट लग गई।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

तत्काल बेहोशी की हालत में परिजन महिला सुमित्रा देवी को लेकर स्थानीय निजी क्लिनिक में ले गए। लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

जानकारी के मुताबिक, सुमित्रा देवी की दो पुत्री व दो पुत्र हैं। इसमें अभी मात्र एक लड़की की ही शादी हुई है। सुमित्रा की आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं,पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]

परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया है। स्थानीय मुखिया पति गणेश कुमार गुप्ता व सरपंच लाल मो. पमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मृतका के परिजन को सांत्वना दी है।

[the_ad id=”84379″] [the_ad id=”84379″]
spot_img

Related articles

Recent articles

error: कॉपी नहीं, शेयर करें