Madhubani में हजारों वार्ड सदस्यों ने भरी हुंकार, मिला MLC Ambika Gulab Yadav का साथ

spot_img

Published:

spot_img

मुख्य बातें: वार्ड सदस्यों ने भरी हुंकार,एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से मांगा अपना वाजिब हक, वार्ड सदस्यों की मांगें जायज हैं सरकार ले संज्ञान:एमएलसी, देशज टाइम्स फोटो: जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर स्मारक पर एक दिवसीय धरना में बैठे वार्ड सदस्यगण व हौसला बढ़ातीं करतीं एमएलसी अम्बिका गुलाब यादव

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी देशज टाइम्स। जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर स्मारक परिसर में वार्ड सदस्य महासंघ मधुबनी जिला इकाई की ओर से मंगलवार को राज्य व्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के समर्थन में वार्ड सदस्य महासंघ मधुबनी के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से हजारों की संख्या में वार्ड सदस्यों ने धरना कार्यक्रम में अपना समर्थन दिया।

इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य अंबिका गुलाब यादव ने वार्ड सदस्यों का मनोबल बढ़ाने के लिए धरना कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया। मौके पर जिलाध्यक्ष की ओर से एमएलसी अम्बिका गुलाब यादव को पाग दोपटा से सम्मानित किया गया।

इस दौरान धरना कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधान पार्षद अंबिका गुलाब यादव ने कहा वार्ड सदस्यों की मांग जायज है उनकी मांगों पर सरकार को संज्ञान लेने की जरूरत है। संघ के जिलाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि वार्ड सदस्य अपनी जायज मांगों को लेकर अनवरत कार्यक्रम करते रहेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नही हो जाती।

अंधराठाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष मो. आलम अंसारी ने बताया कि जिले के सभी पंचायतों में मुखिया की ओर से मनमानी करके योजना चलायी जा रही है और उसके बाद बिना आम सभा किए जीपीडीपी पर लोड कर दिया जाता है। जबकि, नियम कहता है कि सबसे पहले वार्ड सभा चयनित होकर ग्राम सभा में उसे अनुमोदन किया जाएगा लेकिन मुखिया की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया जाता। अपने घर पर रजिस्टर लिखकर और जीपीडीपी पर उसे योजना को वित्तीय वर्ष का नोट कर दिया जाता है।

इस मौके पर बासोपट्टी प्रखंड अध्यक्ष संजीव पासवान, रहिका प्रखंड अध्यक्ष राम बहादुर यादव, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव ,लदनिया प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, पंडौल प्रखंड अध्यक्ष विभा देवी, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष रजनी देवी, बाबूबरही प्रखंड अध्यक्ष प्रिया प्रभाकर, कलुआही प्रखंड अध्यक्ष घूरन यादव ,प्रखंड सचिव बिस्फी अशोक कुमार, खजौली प्रखंड अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव सहित सैंकड़ों की संख्या में वार्ड सदस्य मौजूद थे। धरना कार्यक्रम के बाद जिला पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

spot_img

Related articles

Recent articles

error: कॉपी नहीं, शेयर करें