दरभंगा, देशज टाइम्स। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर निगम कार्यालय के सभागार में उनके चित्रों पर महापौर की ओर से माल्यार्पण किया गया।
इस कार्यक्रम में उनके साथ सशक्त स्थाई समिति के सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद यादव उर्फ नारद बाबा, अजय मंडल, नगर प्रबंधक मो. अजहर हुसैन, नगर अभियंता मो. सऊद आलम, कार्यालय अधीक्षक मो. मुख्तार खान, स्थापना प्रभारी अनिल कुमार राय के साथ साथ निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद दरभंगा टावर स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर भी इनकी ओर से माल्यार्पण किया गयाl इस क्रम में शास्त्री चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण में नगर विधायक संजय सरावगी एवं स्थानीय वार्ड पार्षद मुकेश महासेठ की ओर से सम्मिलित होकर उनकी ओर से भी श्री शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किए गएl